बहन-बेटियों की सुरक्षा से बढ़कर हैं गौरक्षा...
वैसे तो अपना देश दशकों से कई गंभीर समस्यायों से जूझ रहा है जिस पर देश के राजनेता समय-समय पर अपनी सियासी रोटी सेंकते है फिर मौके को भुनाने के बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल देते है। महिला सुरक्षा देश के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण मुद्दा रहा है लेकिन इस पर किसी ने उतनी गंभीरता से विचार नहीं किया जितना होना चाहिए। अगर हुआ होता तो समाज में महिलाओं की हालत ये नहीं होती। हमारे देश का एक इतिहास रहा है कि यहां सियासत के जरिये मुद्दे तय किये जाते है और फिर उसपर जमकर सियासत की जाती है. हाल फिलहाल के सबसे चर्चित मुद्दे की बात की जाए तो सरकार ने जिस तरह से गौ रक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है उसे देख इसे सबसे गरम मुद्दा कहा जा सकता है। गौ रक्षा को लेकर जिस तरह से समाज के एक विशेष वर्ग में गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है उससे तो यही अनुमान लगाया जा सकता है कि हमे भी सारे काम छोड़ गौ रक्षा करने में जुट जाता चाहिए। भले ही हमारे नुकड्डों और चौराहों पर गाय कचरा और पालिथीन खाकर मर रही हो लेकिन उससे हमे क्या फर्क पड़ता है। हमे तो सिर्फ इस बात से मतलब है कि कोई जुनैद हमारे गऊ माता के बारे में कुछ भला-बुरा कहे तो हम अपना प्रेम दिखाये। कोई कही अफवाह फैलाये तो हम नरसंघार करने जाये
देश में महिला सुरक्षा की हालत यह है कि अगर यहां किसी महिला का बलात्कार होता है तो न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ता है। जैसे-तैसे तमाम जद्दोजहद के बाद पीडिता अगर रिपोर्ट दर्ज करा भी लेती है तो उसे सिस्टम से एक बार और बलात्कार कराना पड़ता है, जैसे वकील के बेशर्मी भरे सवालों की जबाबदेही, समाज से लड़ाई। अगर वह इन सब का भी सामना कर ले जाती है तो इस बात की गारंटी नहीं कि उसे न्याय मिल ही जाएगा। लेकिन वहीँ अगर गाय की सुरक्षा की बात करे तो इसमी ऐसा बिलकुल नहीं है। यहां तो ऑन द स्पॉट, बिना किसी झंझट के, कानून को अपने हाथ में लेते हुए भीड़ फैसला तुरंत कर देती है। कुछ मामलों में तो गलत-सही को परखे बिना पहले सज़ा दो। लोगों का तर्क यह भी है कि गऊ माता को कोई काट कर ले जाए और हम कानून की तरफ आश लगाए बैठे रहें। इंसानी नज़रिए से देखे तो यह सब वाकई हैरान करने वाली है हम जानवर जिसे मां की संज्ञा देकर इंसानी खून करने में भी नहीं हिचकते वही जब महिला जिसे देवी का दर्जा दिया गया है उसकी रक्षा की बात आती है तो हम अपना मुंह मोड़ लेते है.
Comments
Post a Comment